Site icon Dainik Savera Times

रिंकू की धमाकेदार पारी के बाद KKR ने यश दयाल को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

अहमदाबाद: अंतिम 5 गेंदों में टीम को 28 रन की जरूरत थी, रिंकू सिंह ने एक अविश्वसनीय पारी खेलते हुए गेंदबाज यश दयाल की पांच गेदों पर छक्का लगाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को नाटकीय अंदाज में जीत दिला दी। दयाल इस दिन को कभी याद नहीं करना चाहेंगे। आखिरी ओवर में 31 रन देने वाले गेंदबाज का केकेआर ने उत्साहवर्धन किया है।

ट्विटर पर कोलकाता स्थित फ्रैंचाइजी ने लिखा, “चिन अप, बालक। बस एक कठिन दिन क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए होता है। आप एक चैंपियन हैं, यश, और आप मजबूत वापसी करने वाले हैं।” आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी।

दयाल द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया और आखिरी पांच गेंदों में 28 रन चाहिए थे, जिसे रिंकू सिंह ने दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर पूरा कर लिया। वह 21 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे।25 वर्षीय रिंकू ने मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

Exit mobile version