Site icon Dainik Savera Times

Australia के खिलाफ जज्बा दिखाने के बाद छेत्री को Uzbekistanके खिलाफ दमदार प्रदर्शन का भरोसा

एशिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम को पहले हाफ में गोलरहित बराबरी पर रोके रखा। विश्व कप 2022 के अंतिम 16 में पहुंचने वाली आॅस्ट्रेलिया की टीम ने हालांकि दूसरे हाफ में क्रेग इरविन (50 वां मिनट) और स्थानापन्न जॉर्डन बोस (73 वां मिनट) के गोल के दम पर जीत दर्ज की।

छेत्री ने एआईएफएफ वेबसाइट पर कहा, ‘‘इस तरह के मैचों के अपने फायदे और नुकसान हैं। एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस तरह की टीमों से खेलने के आदी नहीं हैं, क्योंकि हम अक्सर उनके खिलाफ नहीं खेलते हैं। आप इस तरह के मैचों से कुछ उम्मीद के साथ मैदान पर नहीं उतरते है।’

साल 2005 में अपना करियर शुरू करने वाले भारतीय कप्तान अपने 93 गोलों की संख्या में इजाफा करने में असफल रहे, लेकिन उन्होंने कहा कि अब उनका ध्यान 18 जनवरी को उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम मिश्रित भावनाओं के दौर से गुजर रहे हैं।

एक बार जब हम वीडियो देखेंगे, तो शायद हम अधिक आत्मविश्वास हासिल करेंगे और उन चीजों पर काम करेंगे जिन्हें हम बेहतर कर सकते थे।’उन्होंने कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान शायद ऑस्ट्रेलिया की तरह मजबूत नहीं है, लेकिन फिर भी वे एक अच्छी टीम हैं। इसलिए वह मैच भी हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

’’ भारत के पास ग्रुप में दो और मैच बचे हैं। उज्बेकिस्तान के बाद भारतीय टीम ग्रुप चरण में सीरिया का सामना करेगी। भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने टीम के प्रदर्शन पर हालांकि खुशी जताई। स्टिमक ने कहा, ‘‘मुझे अपने लड़कों पर गर्व है। उन्होंने दिखाया कि वे ईमानदार, कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ियों का एक समूह हैं।

हम उनसे जो भी उम्मीद करते हैं वे उसके लिए प्रतिबद्ध हैं।’भारत ने दिखाया कि फीफा विश्व रैंकिंग में 102वें स्थान पर रहने वाली टीम अपने से 77 स्थान ऊपर की टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Exit mobile version