Site icon Dainik Savera Times

महान फुटबॉलर पेले के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई कैंसर से मौत

रोम : इटली के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जियानलुका वियाली का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। इटली की फुटबॉल महासंघ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वियाली ने 1985 से 1992 तक इटली की राष्ट्रीय टीम के लिए 59 मैच खेले और इसमें 16 गोल दागे। चेल्सी में खिलाड़ी और प्रबंधक की भूमिका निभाने से पहले उन्होंने सम्पदोरिया और जुवेंटस दोनों को सीरी ए और यूरोपीय ट्राफियां जीतने में मदद की थी। वायली ने 2018 में बताया था कि उन्होंने अग्नाशय के कैंसर के साथ एक साल की लंबी लड़ाई पूरी कर ली थी लेकिन दिसंबर 2021 में वह फिर से इसके चपेट में आ गय थे।

 

 

Exit mobile version