Site icon Dainik Savera Times

World Cup के बाद अनुष्का-वामिका के साथ लंदन घूमने पहुंचे विराट कोहली…सामने आया VIDEO

Virat Kohli Instagram account

Virat Kohli Instagram account

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वे साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर को डरबन में टी-20 मैच के साथ शुरू होगा।

 

कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से छुट्टी मांगी है। इसी बीच कोहली का एक वीडियो सोशल मीडियाा पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ लंदन की सैर करने निकले हैं। वायरल वीडियो में कोहली और अनुष्का शर्मा को इंज्वॉय करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को विराट के एक फैन ने अपने ट्विट अकाउंट पर शेयर किया हैय़ हालांकि, वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हल्की झलक ही दिखाई पड़ रही है। लंदन के हाइट पार्क में विराट और अनुष्का घूमने गए थे।

 

विराट कोहली ने विश्व कप 2023 में 11 मैचों में 95.62 के औसत से सर्वाधिक 765 रन बनाए जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल रहे. इसी टूर्नामेंट के पिछले मुकाबले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सर्वाधिक शतकों (49) के रिकॉर्ड को तोड़ा। वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। भारतीय टीम ने 10 मैच जीते लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version