जिंजु: भारतीय भारोत्तोलक अजीत नारायण और अचिंता श्युली सोमवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप में पुरुषों की 73 किग्रा स्पर्धा के ग्रुप बी में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। अपने पहले सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे अजीत ने कुल 307 किग्रा (139 किग्रा + 168 किग्रा) भार उठाया, जबकि अचिंता ने 305 किग्रा (140 किग्रा + 165 किग्रा) भार उठाया।