Site icon Dainik Savera Times

बल्लेबाजों के दम पर Akhil Infra Cricket Club की शानदार जीत

लखनऊ: प्रियम गर्ग (59), मोहम्मद सैफ (47) और अजित वर्मा (44) की धमाकेदार पारी से अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने जी20 बीबीडी सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में ध्रुव क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से पराजित किया।चौक स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन का मजबूत स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज निखिल गुप्ता (48) ने जुझारू पारी खेली लेकिन उनके जोड़ीदार उदय तिवारी एक रन बनाकर चलते बने। तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान अभिषेक कौशल ने निखिल गुप्ता के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन की मजबूत साझेदारी की। अभिषेक कौशल ने 83 गेंदों पर सात चौके से शानदार 74 रन की पारी खेली जबकि निखिल गुप्ता ने 71 गेंदों पर सात चौके से 48 रन का योगदान दिया।

Exit mobile version