Site icon Dainik Savera Times

Alex de Minaur ने लगातार दूसरे साल भी Mexico Open tennis tournament का खिताब जीता

अकापुल्को (मैक्सिको): ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करते हुए कैस्पर रुड को सीधे सेटों में हराकर लगातार दूसरे साल मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। डी मिनौर ने फाइनल में रुड को 6-4, 6-4 से हराया।

यह 2012 के बाद पहला अवसर है जबकि किसी खिलाड़ी ने यहां अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। तीसरी वरीयता प्राप्त डी मिनौर का यह आठवां एटीपी खिताब है। वह चौथे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मैक्सिको ओपन में अपने खिताब का बचाव किया।

उनसे पहले डेविड फेरर ने 2010 से 2012 तक लगातार तीन खिताब जीते थे। ऑस्ट्रेलिया का यह 25 वर्षीय खिलाड़ी मैक्सिको ओपन में लगातार 10 मैच जीत चुका है। उन्होंने इस जीत से एटीपी प्रतियोगिताओं के फाइनल में लगातार चार हार का क्रम भी तोड़ा।

Exit mobile version