Site icon Dainik Savera Times

Alex De Minaur ने Tommy Paul को हरा कर जीता सबसे बड़ा खिताब

एकापुलको (मेक्सिको) : ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ने एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका के टॉमी पॉल को 3-6, 6-4, 6-1 से हराकर मेक्सिकन ओपन का खिताब जीत लिया। आठवीं सीड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने शनिवार को दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और आठ ब्रेक अंकों में से छह बचाये। उन्होंने दो घंटे 27 मिनट में मैच समाप्त किया। इस जीत से उन्होंने अपना सातवां और सबसे बड़ा खिताब जीता।

मिनौर का यह लगातार तीन सेटों का संघर्ष था। उन्होंने शुक्रवार को सेमीफाइनल में विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी होल्गर रुने को तीन सेटों में हराया था। पिछले 15 वर्षों में निक किर्गियोस (चार बार के चैंपियन) के बाद मिनौर यह खिताब जीतने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत के बाद मिनौर विश्व रैंकिंग में टॉप 20 में पहुंच जाएंगे।

Exit mobile version