राजपुरा : अमनप्रीत सिंह ने विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। भारत के निशानेबाजों ने विश्व चैंपियनशिप में कमाल कर दिया। भारतीय तिकड़ी अमनप्रीत सिंह, रविंदर सिंह और सौरभ चौधरी ने 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में 1659 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता है।
ये खेल कतर में आयोजित हो रहे हैं। अमनप्रीत सिंह ने एशियन चैंपियनशिप वर्ष 2025 में रजत पदक और वर्ष 2023 में कांस्य पदक जीता था। राष्ट्रमंडल कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप: वर्ष 2017 में रजत पदक और वर्ष 2010 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जूनियर एशियन चैंपियनशिप: वर्ष 2007 में रजत पदक जीता था। विश्व कप मुकाबले वर्ष 2017 में रजत और कांस्य पदक जीते थे। इस अवसर पर पूरे इलाके में जश्न का माहौल है।

