Site icon Dainik Savera Times

IPL के बीच Bumrah ने खास अंदाज में वाइफ Sanjana को किया बर्थडे विश

नई दिल्ली: स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को अपनी पत्नी संजना गणेशन के जन्मदिन पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। जसप्रीत बुमराह वर्तमान में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के बीच अपनी पत्नी का जन्मदिन बेहस खास अंजाब में मनाया।

बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट में लिखा, ‘सबसे स्पेशल व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, वह जो मुझे पूरा करती है और उसके साथ होने से पूरी दुनिया खूबसूरत लगती है। अंगद और मैं कामना करते हैं कि आपका जन्मदिन सबसे अच्छा हो, हमारी ओर से ढेर सारा प्यार।‘ संजना ने पोस्ट के कमेंट में लाल दिल वाले इमोजी के साथ रिप्लाई किया, जिसे 28 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले। जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने 15 मार्च 2021 को गोवा में शादी की थी।

Exit mobile version