Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनास्तासिया पोटापोवा ने शीर्ष वरीय ओन्स जाबेउर को हराकर उलटफेर किया

September 14, 2023

अनास्तासिया पोटापोवा ने शीर्ष वरीय ओन्स जाबेउर को हराकर उलटफेर किया
सान डिएगो: रूस की 27वीं रैकिंग की खिलाड़ी अनास्तासिया पोटापोवा ने सातवीं रैकिंग की खिलाड़ी ओन्स जाबेउर को 6-4, 7-6 (4) से हराकर उलटफेर करते हुए सान डिएगो ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इस साल यह चौथी बार है जब पोटापोवा ने शीर्ष 10 रैंंिकग में काबिज किसी खिलाड़ी को हराया हो।
तीसरी वरीय यूनान की मारिया सकारी भी अगले दौर में पहुंच गयी। वह कोलंबियाई क्वालीफायर कैमिला ओसोरियो पर 6-3, 2-2 से बढ़त बनाये थीं जब प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने जांघ की चोट के कारण हटने का फैसला किया।दूसरी वरीय कैरोलिन गार्सिया ने स्लोआने स्टीफंस पर 6-3, 3-6, 6-1 की जीत से क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। चेक गणराज्य की चौथी वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजसिकोवा ने यूक्रेन की अनहेलिना कालिनिना को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। अमेरिका की वाइल्ड कार्डधारी सोफिया केनिन, अमेरिका की डेनियल कोलिन्स और एम्मा नावारो ने भी अपने मुकाबले जीत लिये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें