Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Matteo Berrettini को हराकर ‘Andy Maren’ ने मियामी बोपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश

March 21, 2024

Matteo Berrettini को हराकर ‘Andy Maren’ ने मियामी बोपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश

मियामी गार्डन्स: एंडी मर्रे ने एक और मैराथन मुकाबला जीतते हुए इटली के मात्तेओ बेरेतिनी को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराकर मियामी ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली। इस सत्र में एटीपी टूर पर पहला मैच खेल रहे बेरेतिनी अच्छी शुरूआत के बाद लय कायम नहीं रख सके। दूसरे सेट में उन्हें मेडिकल सहायता भी लेनी पड़ी। दूसरा सेट गंवाने के बाद वह कोर्ट से चले गए लेकिन वापस आकर दो घंटे 49 मिनट तक चला मैच खत्म किया।

मर्रे ने आस्ट्रेलियाई ओपन 2023 के पहले दौर में साढे चार घंटे तक चला मुकाबला 6 . 3, 6 . 3, 4 . 6, 6 . 7, 7 . 6 से जीता था। महिला वर्ग में दो बार की अमेरिकी ओपन चैम्पियन नाओमी ओसाका ने एलिसाबेट्टा कोसियारेट्टो को 6 . 3, 6 . 4 से हराया । अब उनका सामना 15वीं रैंंिकग वाली एलिना स्वितोलिना से होगा। पुरूष वर्ग में डेनिस शापोवालोव ने लूसियानो डारडेरी को 6 . 3, 6 .7, 6 . 4 से हराया। वहीं मार्टिन डैम जूनियर ने चीन के झांग झिजेन को 7 . 6, 7 . 6 से मात दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें