Site icon Dainik Savera Times

Olympics के लिए अमेरिकी तैराकी टीम के पहले अश्वेत कोच बने Anthony

न्यूयॉर्क: एंथोनी नेस्टी को अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए अमेरिका की पुरुष तरह की टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह पहले अश्वेत कोच होंगे जो ओलंपिक में अमेरिका की टीम की अगुवाई करेंगे।अमेरिकी तैराकी संघ ने नेस्टी की नियुक्ति की घोषणा की। उनके अलावा टॉड डेसोबरे को महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।नेस्टी फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के कोच हैं। वह अमेरिकी टीम में केटी लेडेकी, कैलेब ड्रेसेल और बॉबी फिन्के जैसे शीर्ष तैराकों के साथ काम करेंगे।

नेस्टी ने अमेरिकी तैराकी संघ के बयान में कहा,‘‘मैं पेरिस ओलंपिक में पुरुष टीम की अगुवाई करने को लेकर रोमांचित हूं। मैं और टॉड इन खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार करने के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’’ नेस्टी ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले अश्वेत पुरुष तैराक थे। उन्होंने 1988 के सियोल ओलंपिक खेलों में सूरीनाम की तरफ से खेलते हुए मैट बियोन्डी को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। वह 2022 में विश्व चैंपियनशिप में अमेरिकी टीम का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत कोच बने थे।

Exit mobile version