Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सादगी भरा लुक ने जीता लोगों का दिल

February 17, 2026

एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सादगी भरा लुक ने जीता लोगों का दिल

खेल डेस्क। अनुष्का शर्मा लंबे समय से किसी नई फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्हें अपने पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। सोमवार सुबह दोनों साथ में एयरपोर्ट पहुंचे और हमेशा की तरह सादगी और स्टाइल का शानदार मेल दिखाते नजर आए। एयरपोर्ट पर चलते समय एक खास बात जिसने लोगों का ध्यान खींचा, वह यह थी कि विराट कोहली अनुष्का का हैंडबैग पकड़े हुए थे, जबकि अनुष्का उनके पीछे-पीछे चल रही थीं। यह प्यारा सा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

सादगी भरा लेकिन स्टाइलिश लुक
इस दौरान विराट कोहली ने सिंपल सेमी-फॉर्मल लुक अपनाया था। उन्होंने बेज रंग की शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था। आंखों पर सनग्लास लगाकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया। उनके इस सादे लेकिन क्लासी अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। वहीं अनुष्का शर्मा भी बेहद साधारण लेकिन खूबसूरत लुक में नजर आईं। उन्होंने सफेद रंग का फ्लोरल प्रिंट सूट पहना था और उसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। उनके लुक की सबसे खास बात थी गले में पहनी तुलसी की माला और माथे पर लगी छोटी सी बिंदी। इन दोनों चीजों ने उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक और पारंपरिक बना दिया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस ने की जमकर तारीफ
जैसे ही दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद यह कपल वृंदावन या किसी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि उनका यह साधारण लुक देखकर लगता है कि वे किसी धार्मिक स्थान की ओर जा रहे हैं। वहीं कई फैंस ने अनुष्का की सादगी की तारीफ की और लिखा कि वह बेहद प्यारी लग रही हैं। कुछ लोगों ने विराट कोहली के जेंटलमैन अंदाज की भी सराहना की, खासकर जिस तरह वह अनुष्का का बैग पकड़े नजर आए।

विराट और अनुष्का की खूबसूरत लव स्टोरी
अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी पहली मुलाकात साल 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कई सालों तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा। आखिरकार दिसंबर 2017 में दोनों ने इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में शादी कर ली। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के चार साल बाद, 2021 में अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया। इसके बाद फरवरी 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। यह कपल अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहता है और उन्हें मीडिया की नजरों से दूर रखने की पूरी कोशिश करता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें