Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple India की आय बीते वित्त वर्ष में 48% की बढत से 49,322 करोड़ रुपये पर पहुंचा 

October 30, 2023

Apple India की आय बीते वित्त वर्ष में 48% की बढत से 49,322 करोड़ रुपये पर पहुंचा 
नई दिल्ली: आईफोन विनिर्माता एप्पल इंडिया का राजस्व मार्च, 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढक़र 49,322 करोड़ रुपये रहा है। कारोबार आसूचना कंपनी टॉफलर द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एप्पल इंडिया की आमदनी इससे पिछले वित्त वर्ष में 33,381 करोड़ रुपये रही थी।
2022-23 में कंपनी का मुनाफा 77 प्रतिशत बढक़र 2,230 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2021-22 में 1,263 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कुल खर्च 46,444 करोड़ रुपये रहा है। 2021-22 में यह आंकड़ा करीब 31,693 करोड़ रुपये था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें