Site icon Dainik Savera Times

लखनऊ सुपर जाइंट्स में मयंक यादव की जगह अर्पित गुलेरिया

लखनऊ: हिमाचल प्रदेश के दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज अर्पित गुलेरिया आईपीएल के बाकी मैचों के लिये लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम में चोटिल तेज गेंदबाज मयंक यादव की जगह लेंगे। आईपीएल द्वारा जारी बयान में चोट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गुलेरिया को 20 लाख रूपये में लिया गया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिये घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया और अब सेना के लिये खेलते हैं। उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी मैचों में 44 और 12 लिस्ट ए मैचों में 11 विकेट लिये हैं।

Exit mobile version