Site icon Dainik Savera Times

आर्सेनल ने Oxford को हराया, अब मुकाबला Manchester City से

आक्सफोर्ड: आर्सनल ने तीसरे दर्जे की टीम आक्सफोर्ड युनाइटेड को 3.0 से हराकर एफए कप के अगले दौर में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना इंग्लिश प्रीमियर लीग चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी से होगा। आर्सनल के लिये मोहम्मद एलनेनी ने पहला गोल किया जबकि एडी एन ने दो गोल दागे। अब आर्सनल और मैनचेस्टर सिटी का सामना 28 और 29 जनवरी को एतिहाद स्टेडियम पर होगा। इस जीत के साथ आर्सनल तीसरे दौर से बाहर होने से बच गई। इससे पहले एवर्टन, क्रिस्टल पैलेस, नॉंटिघम फोरेस्ट, बोर्नमाउथ, ब्रेंटफोर्ड, न्यूकैसल, चेलसी और एस्टोन विला निचली लीग की टीमों से हारकर बाहर हो चुके हैं।

Exit mobile version