Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: कौन है अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्रिकेटर ने शेयर की फोटो

April 7, 2026

IPL 2026: कौन है अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्रिकेटर ने शेयर की फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह की पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में उनका एक स्नैपचैट वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह किसी ‘मिस्ट्री गर्ल’ का हाथ थामे नजर आए। तस्वीर में लड़की का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था, लेकिन फैंस ने टैटू और स्टाइल के आधार पर अनुमान लगाया कि यह कोई और नहीं बल्कि पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर हो सकती हैं।

समरीन कौर कौन हैं?
समरीन कौर साल 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई पूरी की और अब मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हैं। समरीन ने कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो, फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह के साथ काम किया और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में वंदना चावला का किरदार निभाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samreen (@samreenkaur__)

फैंस ने फोटो से किया अंदाजा
अर्शदीप द्वारा शेयर की गई फोटो में लड़की का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था, लेकिन फोटो में दिखे टैटू और नेल आर्ट को देखकर फैंस ने इसे समरीन कौर का अंदाजा लगाया। मुल्लांपुर में हुए एक मैच के दौरान भी समरीन ने पंजाब किंग्स की जर्सी पहनकर तस्वीर साझा की थी, जिससे इस कनेक्शन की चर्चा और बढ़ गई। हालांकि, अभी तक अर्शदीप और समरीन दोनों की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी के कनेक्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें