Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे स्टार्क, पूरा किया शतक, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

November 21, 2025

इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे स्टार्क, पूरा किया शतक, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

Ashes 2025 : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। स्टार्क ने इंग्लैंड के विरुद्ध पर्थ स्टेडियम में जारी एशेज 2025-26 सीरीज के शुरुआती मुकाबले की पहली पारी में ‘पंजा’ मारा है। इसी के साथ स्टार्क ने एशेज सीरीज में 100 विकेट भी पूरे कर लिए। स्टार्क ने 23 मुकाबलों की 43 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है।

मिचेल स्टार्क ने बनाया रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस को पछाड़ दिया है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के 98 मुकाबलों में 405 विकेट हासिल किए थे। पर्थ में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड की टीम को मुकाबले की छठी गेंद पर ही जैक क्रॉली (0) के रूप में बड़ा झटका लगा। टीम उस समय तक अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। इसके बाद ओली पोप ने बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन डकेट 21 रन पर आउट हो गए।

ओली पोप और हैरी ब्रूक ने की पार्टनरशिप
यह टीम 39 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ओली पोप ने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 55 रन जुटाकर टीम को शतक के करीब पहुंचाया। ओली पोप ने इस पारी में 58 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने ब्रूक के साथ छठे विकेट के लिए 30 गेंदों में 45 रन जोड़े। ब्रूक ने इस पारी में 52 रन का योगदान दिया, जिसमें 1 छक्का और पांच चौके लगाए।

मिचेल स्टार्क ने हासिल किए 7 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क 7 विकेट हासिल किए हैं, जबकि ब्रेंडन डोगेट और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस पारी में मेहमान टीम को जल्द ही समेट दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें