Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैडमिंटन : गोह जिन वेई को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची अश्मिता

May 22, 2026

बैडमिंटन : गोह जिन वेई को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची अश्मिता

कुआलालंपुर : मलेशिया मास्टर्स 2026 में भारत की अश्मिता चालिहा ने मलेशिया की गोह जिन वेई को 21-13, 21-16 से शिकस्त देकर विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। स्टेडियम एक्सियाटा एरिना में खेले गए मैच में अश्मिता, वर्ल्ड नं.55 के खिलाफ पूरी तरह से नियंत्रण में दिखीं।

अश्मिता ने पहले गेम में आसानी से जीत हासिल करते अपना दबदबा बनाया। जिन वेई ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय शटलर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को मैच में जमने का मौका नहीं दिया। अश्मिता ने सिर्फ 27 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अश्मिता अपने करियर में तीसरी बार सुपर 500 इवैंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका समाना डेनमार्क की 8वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लाइन होजमार्के जर्सफेल्ट से होगा।

जर्सफेल्ट 2 भारतीय खिलाड़ियों (अनमोल खरब और मालविका बंसोड़) को मात देकर यहां तक पहुंची हैं। शेष भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबलों में हारकर टूर्नामैंट से बाहर हो गए हैं। बंसोड़ की हमवतन देविका सिहाग भी वूमैंस सिंगल्स के दूसरे दौर में पूर्व ओलंपिक चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी चेन युफेई से 21-16, 21-13 से हारकर टूर्नामैंट से बाहर हो गईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें