Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अशोक कुमार को लाइफटाइम अचीवमैंट, सलीमा और हार्दिक वर्ष के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी

April 1, 2024

अशोक कुमार को लाइफटाइम अचीवमैंट, सलीमा और हार्दिक वर्ष के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी

नई दिल्ली: युवा मिडफील्डर हार्दिक सिंह और डिफैंडर सलीमा टेटे को वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी का हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया जबकि मेजर ध्यानचंद के नाम पर लाइफटाइम अचीवमैंट सम्मान उनके बेटे अशोक कुमार को मिला।

पिछले साल एफआईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीतने वाले हाíदक ने पुरस्कार की दौड़ में पीआर श्रीजेश और हरमनप्रीत सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को पछाड़ा। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे 25 वर्ष के हाíदक 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, इतने महान खिलाड़ियों के साथ नामांकन पाना ही बड़ी उपलब्धि है। पुरस्कार से मुझे आगे और अच्छा खेलने की प्रेरणा मिलेगी।

वहीं झारखंड के सिमडेगा जिले की टेटे टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला टीम का हिस्सा थी। उन्होंने पुरस्कार की दौड़ में अपनी कप्तान और एफआईएच वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार जीतने वाली सविता पूनिया को पछाड़ा। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार के तौर पर 25 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया गया। यहां आयोजित हॉकी इंडिया सालाना पुरस्कार समारोह में पीआर श्रीजेश को वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ डिफैंडर का पुरस्कार मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें