Site icon Dainik Savera Times

आशुतोष शर्मा ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बुमराह के खिलाफ स्वीप शॉट खेलना था मेरा सपना

मुल्लांपुर: पंजाब किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को स्वीप शॉट खेलना हमेशा से उनका सपना था जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में पूरा हुआ।

आशुतोष ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंद में 61 रन बनाए लेकिन उनकी टीम नौ रन से हार गई। आशुतोष ने कहा, बुमराह को स्वीप शॉट लगाना मेरा सपना था। मैं उस शॉट का अभ्यास कर रहा था और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के सामने वह शॉट खेला।

उन्होंने कहा, मुझे भरोसा था कि मैं टीम को मैच जिता सकूंगा। उन्होंने अपने बेहतर प्रदर्शन कर श्रेय पंजाब किंग्स के क्रिकेट विकास प्रमुख और भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगड़ को दिया।

Exit mobile version