Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ अश्विन बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज

March 14, 2024

जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ अश्विन बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज

दुबई: अपने 100वें टैस्ट मैच में 9 विकेट झटकने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की बुधवार को जारी नवीनतम टैस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजों की रैंकिंग की शीर्ष 10 में वापसी हुई है। अश्विन ने धर्मशाला में श्रृंखला के पांचवें टैस्ट मैच की पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे।

उन्होंने अपने कैरियर में 36वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। भारतीय टीम ने इस मैच को जीतकर श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की थी। इस टैस्ट में शतकीय पारी खेलने वाले रोहित ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार किया। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज केन विलियमसन से 108 रेटिंग अंक पीछे हैं।

यशस्वी जायसवाल (दो स्थान के सुधार के साथ आठवें) और शुभमन गिल (11 स्थान के सुधार के साथ 20वें) भी कैरियर की सर्वश्रेष्ट रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे। बुमराह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वह इस स्थान को आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के साथ साझा कर रहे हैं। हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टैस्ट मैच में छह विकेट लिए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें