India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 : एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बरकरार कर ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। अब भारत का मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए और इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 172 रन पर सिमट गई। हालांकि फाइनल से पहले टीम इंडिया को बांग्लादेश से एक मैच खेलना है।
Asia Cup 2023,IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 41रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह, कुलदीप की गेंदबाज़ी ने किया कमाल

