कोलंबोः भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जा रहे एशिया कप सुपर फोर चरण के मैच में बारिश के कारण रुकावट आयी है। बारिश के कारण खेल को रोके जाते समय भारतीय टीम ने 47 ओवर में 9 विकेट पर 197 रन बनाये है। भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 53, लोकेश राहुल ने 39 और ईशान किशन ने 33 रन बनाये। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असलंका ने चार विकेट चटकाये हैं। इससे पहले भारत और पाकिस्तान का मैच भी बारिश के कारण रिजर्व दिन पूरा हुआ था। टूर्नामेंट में इस मुकाबले के अलावा किसी और मैच के लिए रिजर्व दिन नहीं रखा गया है।
Asia Cup 2023 IND vs SL : बारिश के कारण रुका भारत-श्रीलंका मैच, स्कोर 197/9

