Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के खिलाफ 2 छक्के लगाते ही सूर्या अपने नाम दर्ज करेंगे ये खास रिकॉर्ड, जानें…

Asia Cup 2025 Final

Asia Cup 2025 Final

Asia Cup 2025 Final : 28 सितंबर को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2025 का खिताबी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह इतिहास में पहली बार होगा जब एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार 6 जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान ने अब तक सिर्फ 2 मुकाबले हारे हैं, जो दोनों हारें भारत के खिलाफ ही रही हैं। अब तीसरी बार दोनों दिग्गज टीमें एक बड़े टूर्नामेंट में भिड़ेंगी।

हिटमैन क्लब में शामिल होने का मौका
इस फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अगर सूर्या पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में दो छक्के जड़ने में सफल होते हैं, तो वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस खास क्लब में पहले से ही हिटमैन रोहित शर्मा शामिल हैं।

टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं ये दिग्गज
सूर्यकुमार यादव ने अब तक 89 T20 इंटरनेशनल मैचों में 2669 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 164.65 है और उन्होंने 148 छक्के जड़े हैं। अगर फाइनल में वे दो और छक्के लगाते हैं, तो वह दुनिया के केवल पांचवें बल्लेबाज बनेंगे जिन्होंने T20I में 150 छक्के जड़े हैं। फिलहाल इस सूची में रोहित शर्मा, UAE के मोहम्मद वसीम, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और इंग्लैंड के जोस बटलर शामिल हैं।

करियर का सबसे बड़ा मील पत्थर
T20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने अब तक 331 मैचों में 382 छक्के जड़े हैं और कुल 8691 रन बनाए हैं। वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय T20 बल्लेबाज हैं।

फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप खिताब जीतना सूर्या के करियर के लिए भी बड़ा मील का पत्थर होगा। अब तक किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को हराने का कारनामा केवल महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 के T20 वर्ल्ड कप में किया था।

Exit mobile version