Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशिया पैसिफिक एमेच्योर गोल्फ : 7 भारतीयों के दल का नेतृत्व करेंगे 13 वर्षीय कार्तिक

October 24, 2023

एशिया पैसिफिक एमेच्योर गोल्फ : 7 भारतीयों के दल का नेतृत्व करेंगे 13 वर्षीय कार्तिक

 

मेलबर्न: भारत वार्षकि एशिया-पैसिफिक एमेच्योर चैंपियनशिप में सात सदस्यीय टीम उतारेगा, जिसका नेतृत्व 13 वर्षीय कार्तकि सिंह करेंगे, जो टीम में सर्वोच्च विश्व रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं।टीम में शुभम जगलान, कृष्णव निखिल चोपड़ा और शौर्य भट्टाचार्य शामिल हैं, जो पहले एएसी खेल चुके हैं। जबकि कार्तकि, युवराज सिंह, राघव चुघ और वेदांत सिरोही इस आयोजन में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

जगलान दुबई में 2021 में एएसी में अपने एकमात्र पिछले अनुभव में संयुक्त 11वें स्थान पर रहे और पिछले साल इस आयोजन से चूक गए। वहीं, कृष्णव निखिल चोपड़ा 2022 में टी-44 और शौर्य भट्टाचार्य 2022 में टी-47 पर रहे। एएसी में भारत का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान रहा है, जब रेहान थॉमस खिताब जीतने के करीब पहुंचे थे।

जगलान यूनिवर्सटिी ऑफ साउथ फ्लोरिडा के साथ कॉलेज गोल्फ खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह एक अद्भुत कार्यक्रम है और मैं फिर से वापस आने के लिए काफी उत्साहित हूं।‘ कार्तकि डीएलएफ गोल्फ अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं वर्तमान में दीपिंदर खुल्लर उनके कोच हैं, जो हाल ही में कई सं भावित युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

कार्तकि घरेलू स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और यूएस किड्स गोल्फ, यूएस जूनियर एमेच्योर, थाईलैंड, वियतनाम और अन्य सहित अन्य स्पर्धाओं में भी खेल रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय खिलाड़ी इस बार शानदार प्रदर्शन करेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें