Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Aquatics Championships: श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर फ़्रीस्टाइल में भी जीता कांस्य पदक

September 30, 2025

Asian Aquatics Championships: श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर फ़्रीस्टाइल में भी जीता कांस्य पदक

अहमदाबाद: वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार को श्रीहरि नटराज ने एक बार फिर भारत के लिए परचम लहराया। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर फ़्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता और अपने पदकों की संख्या पांच (तीन व्यक्तिगत, दो रिले) तक पहुंचा दिया।

पांचवीं लेन में खड़े श्रीहरि ने अपनी रेस में तेज़ी दिखाई। 50 मीटर के निशान पर वह तीसरे स्थान पर रहे। चीन के हाओयू वांग (49.19) और कतर के अली तामेर हसन (49.46) उनसे आगे थे, जबकि आकाश मणि (50.45) उनके ठीक पीछे चौथे स्थान पर रहे। दूसरे लैप में, श्रीहरि ने अपनी लय बनाए रखते हुए 49.96 सेकंड में कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें: International Women’s Day: दिल्ली में ‘शक्ति वॉक’ का आयोजन, रेखा गुप्ता बोली- आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें