Site icon Dainik Savera Times

Asian Games 2023: भारत ने टेबल टेनिस महिला युगल में जीता कांस्य

 

हांगझोउ: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने सोमवार को खेले गये महिला युगल मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी की जोड़ी को सेमीफाइनल 60 मिनट तक चले मुकाबले में उत्तर कोरिया की सुयोंग चा और सुगयोंग पाक से 4-3 (11-7, 8-11, 11-7, 8-11, 9-11, 11-5, 2-11) से हार मिली। इसके साथ ही उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। एशियन खेल में टेबल टेनिस में सेमीफाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाता है।

Exit mobile version