Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games 2023: भारत बंगलादेश को 9 विकेट से हरा कर फाइनल में पहुंचा

October 6, 2023

Asian Games 2023: भारत बंगलादेश को 9 विकेट से हरा कर फाइनल में पहुंचा

 

हांगझोउ: एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को भारत ने तिलक वर्मा के 26 गेंदों में नाबाद 55 रनों की आतिशी पारी और वॉशिंगटन सुंदर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को नौ विकेट से हरा कर फाइनल में पहुंच गया है। इसी के साथ इस स्पर्धा में भारत का कम से कम रजत पदक पक्का हो गया है। चीन में खेले जा रहे एशियाई खेलों में आज पुरुष क्रिकेट मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: भारत के पास दोबारा ओलंपिक स्वर्ण जीतने का अच्छा मौका: Zafar Iqbal

भारत ने 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हालांकि शून्य के स्कोर पर अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रुप में गंवा दिया था। यशस्वी जायसवाल को रिपोन मोंडल ने मृत्युंजय चौधरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने पारी संभाली है। दोनों बल्लेबाज तूफानी बल्लेबाजी करते हुए विकेट के चारों ओर रन बटोरे। दोनों के बीच हुई 95 रनों की साझेदारी ने भारतीय टीम को 9.2 ओवर में आसानी से जीत दिला दी। बंगलादेश की ओर से रिपोन मोंडल को 26 रन देकर एक विकेट मिला। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगलादेश ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन बनाए।

बंगलादेश की ओर से सबसे अधिक नाबाद 24 रन जाकिर अली ने बनाए तथा परवेज हुसन ने 23 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ राकिबुल हसन 14 रन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बंगलादेश के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए इनमें से उसके दो बल्लेबाज ज़ाकिर हसन और रिपोन मोंडल शून्य पर पवेलियन लौट गये। हसन को सुंदर ने जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। वहीं मोंडल अर्शदीप की गेंद पर रिंकू ने कैच आउट किया। बंगलादेश को पहला झटका पांचवें ओवर में महमुदुल हसन जॉय पांच रन के रुप में लगा।

उन्हें साई किशोर की गेंद जायसवाल कैच आउट किया। 21 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट कप्तान सैफ हसन एक रन के रुप में गिरा। वह सुंदर की गेंद पर रिंकू को कैच थमा बैठे। परवेज हुसैन 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज रहे। उन्हें तिलक वर्मा ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। साई किसोर ने अफीफ हुसैन को सात रन के स्कोर पर आउट किया। शिवम दुबे ने उनका कैच पकड़ा। दुबे मैच में तीसरा विकेट झटका। मृत्युंजय चौधरी 11 गेंद में चार रन के रुप में बंगलादेश ने अपना सात विकेट गवायां।

पढ़ें बड़ी ख़बरें:नशेड़ियों ने आधा घंटा की गुंडागर्दी, तोड़े वाहनों के शीशें, चलाए ईंट-पत्थर

उन्हें रवि बिश्नोई ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। उसके बाद राकिबुल हसन छह गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें शाहबाज अहमद ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। रिपोन मंडल को शून्य पर अर्शदीप ने रिंकू के हाथों कैच आउट करा कर बंगलादेश की टीम को नौ विकेट पर 96 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से रवि साई किशोर ने तीन विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिले।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें