Site icon Dainik Savera Times

Asian Games 2023: भारत के महिला जू-जित्सु खिलाड़ी पहले दौर में बाहर 

हांगझोउ: भारतीय महिलाओं का शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की जू-जित्सु स्पर्धा में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जब चारों खिलाड़ी पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं। महिला 52 किग्रा वर्ग में भारत की रोहिणी कलाम को यूएई की अस्मा अलहोसानी ने ‘सबमिशन’ से 50-0 से हराया जबकि अनुपमा स्वेन को चीन की जेई मियाओ के खिलाफ 0-12 से शिकस्त झेलनी पड़ी। महिला 57 किग्रा वर्ग में अंगिथा शिजू और निकिता चौधरी दोनों को क्रमश: दक्षिण कोरिया की गेउन गुएम और मंगोलिया की उदवल सोगखू के खिलाफ राउंड आॅफ 32 मुकाबले में ‘सबमिशन’ से 0-50 से हार का सामना करना पड़ा।
बड़ी ख़बरें पढ़ें: कुश्ती : सेमीफाइनल में बजरंग सहित चार भारतीय पहलवानों को मिली हार
Exit mobile version