Site icon Dainik Savera Times

Asian Games 2023: ज्योति सुरेखा वेन्नम को मिला तीसरा गोल्ड, अदिति को मिला तीरंदाजी में कांस्य

 

हांगझोऊ: ज्योति सुरेखा वेन्नम ने फाइनल में कोरिया गणराज्य की सो चैवोन को हराकर कंपाउंड महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। शनिवार को 19वें एशियाई खेलों में वो सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी बन गई। ज्योति ने स्वर्ण पदक मैच में 149-145 से शानदार जीत दर्ज की। एशियाई खेलों के इस संस्करण में यह उनका तीसरा गोल्ड है।

उन्होंने इससे पहले हांगझोऊ में कंपाउंड महिला टीम और कंपाउंड महिला मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते थे। भारत की 17 वर्षीय मौजूदा विश्व चैंपियन अदिति गोपीचंद स्वामी ने इंडोनेशियाई आर.जेड. फैडली को हराकर कांस्य पदक जीता। अदिति ने कठिन परिस्थितियों में यह मुकाबला 146-140 से जीता। लेकिन फोकस ज्योति पर था। उसने पहले राउंड में दो बार 10 और एक बार नौ के दो स्कोर के साथ शुरुआत की, जबकि कोरियाई खिलाड़ी ने तीन बार 10 स्कोर किए।

लेकिन दूसरे राउंड में, कोरियाई खिलाड़ी ने दो बार 10 के अलावा आठ का स्कोर किया और 28 पर रुक गई, जबकि ज्योति ने 30 का स्कोर बनाकर 59-58 की बढ़त ले ली। भारतीय खिलाड़ी ने सभी तीन राउंड में 30 के तीन परफेक्ट राउंड लगाए, जबकि उनका कोरियाई प्रतिद्वंद्वी तीन बार 29 का ही स्कोर बना सकी, जिससे भारत के लिए स्वर्ण पदक सुरक्षित हो गया।

Exit mobile version