Site icon Dainik Savera Times

Asian Games 2023: 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में मेंस टीम ने जीता गोल्ड

 

हांगझोऊ: एशियाई खेलों की शूटिंग स्पर्धा में शुक्रवार को भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में मेंस टीम ने भारत को 7वां गोल्ड दिलाया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह, अखिल शिरोन और स्वप्निल सुरेश ने 1769 स्कोर कर गोल्ड जीता। भारतीय टीम ने 1769 अंकों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

चीन ने रजत और कोरिया गणराज्य ने कांस्य पदक जीता। ऐश्वर्या और स्वप्निल ने संयुक्त क्वालीफिकेशन एशियाई रिकॉर्ड स्कोर के साथ 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई। हालांकि, 587 स्कोर के साथ अखिल पांचवें स्थान पर रहेने के बावजूद, प्रति राष्ट्र दो खिलाड़ियों के नियम के कारण फाइनल से चूक गए।

 

Exit mobile version