Site icon Dainik Savera Times

Asian Games 2023: अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक

 

हांगझोउ: चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को अंकिता, सिमरनजीत और भजन की भारतीय जोड़ी ने वियतनाम को हराकर महिला रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। आज यहां हुए कांस्य पदक मुकाबले में भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने वियतनाम की डो थी आन एनगुएट, एनगुएन थी थान नी और हाओंग फुओंग थाओंग की टीम को 6-2 (56-52, 55-56, 57-50, 51-48) से हरा कर कांस्य पदक जीता। इससे पहले, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से 6-2 से हार मिली थी। इसके बाद आज भारत को वियतनाम के साथ कांस्य पदक मुकाबला में जीत हासिल हुई।

पढ़ें बड़ी ख़बरें:JioMart ने इस बड़े क्रिकेटर को बनाया ब्रांड एंबेसडर

 

 

Exit mobile version