Site icon Dainik Savera Times

Asian Games 2023: PM मोदी ने महिला और पुरुष निशानेबाजी टीम को दी बधाई

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में निशानेबाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला और पुरुष टीम को बधाई दी है। श्री मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा, ‘‘एक शानदार जीत, प्रतिष्ठित स्वर्ण और एक विश्व रिकॉर्ड। एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में विजयी होने के लिए कुसाले स्वप्निल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अखिल श्योरेन को बधाई।

उन्होंने असाधारण दृढ़ संकल्प और टीम वर्क दिखाया है।’’ एक अन्य एक्स में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में निशानेबाजी में एक और पदक। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक को बधाई।

उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। उनकी सफलता कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’’उल्लेखनीय है कि चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों में आज शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते है।

Exit mobile version