Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games 2023: कुश्ती में पूनिया ने भारत के लिये जीता रजत

October 7, 2023

Asian Games 2023: कुश्ती में पूनिया ने भारत के लिये जीता रजत

 

हांगझोउ: राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता दीपक पूनिया को एशियाई खेल में 86 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग के खिताबी मुकाबले में शनिवार को ईरान के हसन यज़दानी से हार कर रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ भारत ने कुश्ती में एक रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ अपने अभियान कासमापन किया।

रियो 2016 ओलंपिक चैंपियन और टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता ईरान के हसन यज़दानी ने पहले चरण में ही आठ अंक की बढ़त बना ली थी। पूनिया ने दूसरे राउंड में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन ईरानी पहलवान अपने एशियन गेम्स के खिताब का बचाव करने में सफल रहे।

दीपक पूनिया ने इससे पहले राउंड ऑफ 16 में अपने अभियान की शुरुआत तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर इंडोनेशिया के रैंडा रियानडेस्टा पर जीत हासिल करते हुए की थी। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जापान के शोता शिराई को 7-3 से हराया और फाइनल में जगह बनाने के लिए बहरीन के मैगोमेद शारिपोव को 4-3 से मात दी।

पिछले साल दीपक पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वह इसी श्रेणी में 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भी हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें