Site icon Dainik Savera Times

Asian Games 2023: जापान को हराकर दक्षिण कोरिया ने जीता स्वर्ण पदक 

 हांगझोउ: दक्षिण कोरिया की पुरूष टीम ने जापान को 2 . 1 से हराकर एशियाई खेलों में फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही उन्हें सैन्य सेवा से छूट भी मिल गई। दक्षिण कोरिया के कानून के अनुसार खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी पुरूष खिलाड़ियों को सैन्य सेवा से 18 से 21 महीने की छूट मिलती है । वहां सभी सक्षम पुरूषों को 28 वर्ष का होने से पहले सैन्य सेवा शुरू करनी होती है। दक्षिण कोरिया ने 2014 और 2018 में भी फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीता था ।
पढ़ें बड़ी ख़बरें: महिला क्रिकेट टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट हराया
Exit mobile version