Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games 2023: भारत की दो जोड़ियां स्क्वाश मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची 

October 3, 2023

Asian Games 2023: भारत की दो जोड़ियां स्क्वाश मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची 
हांगझोउ: दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय जोड़ी एशियाई खेलों के स्क्वाश मिश्रित युगल मुकाबले में मंगलवार को यहां प्रभावशाली जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। पूल ए के इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने जापान की रिसा सुगिमोटो और तोमोताका इंडो को 2-0 (11-5, 11-5) से हराया।
अनाहत सिंह और अभय सिंह की एक अन्य भारतीय जोड़ी ने हांगकांग की तसजा विंग तोंग और मिंग होंग जांग की जोड़ी को पूल डी के मैच में 2-0 (11-10, 11-8) से हराया। दीपिका और हंरिंदर के सामने आज शाम में अंतिम आठ मुकाबले में फिलीपींस के जेमिका अरीबाडो और एंड्रयू गारिका की जोड़ी होगी जबकि अनाहत और अभय की जोड़ी कोरिया के यांग योनसू और ली डोंगजुन का सामना करेगी। सौरव घोषाल और तन्वी खन्ना की आज शाम एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें