Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने एशियाई खेल उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहकों की घोषणा

September 22, 2023

चीन ने एशियाई खेल उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहकों की घोषणा

 

हांगझू: चीन ने तैराक किन हैयांग और बास्केटबॉल खिलाड़ी यांग लिवेई को शुक्रवार को 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहक के रुप में नामित किया गया। तैराकी विश्व चैंपियन किन के नाम तीन स्पर्धाओं में एशियाई रिकॉर्ड और 200 मीटर में एक विश्व रिकॉर्ड है। वह 23 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के हांगझउ में होने वाले एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और दो रिले में भाग लेंगे।

महिला बास्केटबॉल कप्तान यांग लिवेई ने पिछले वर्ष विश्व कप में रजत पदक जीतने के बाद जुलाई में एशिया कप की जीत के लिए अपने साथियों का नेतृत्व किया। एशियाई खेलों के लिए चीन ने 886 एथलीटों सहित 1,329 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की है। चीन के खिलाड़ी 38 खेलों की 407 स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उल्लेखनीय एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह शनिवार शाम को होगा और यह खेल आठ अक्टूबर तक चलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें