हांगझोउ: भारत के लंबी दूरी के धावक कार्तिक कुमार ने एशियन गेम्स 2023 में शनिवार को पुरुषों की 10000 मीटर रेस में रजत पदक जीता, जबकि गुलवीर सिंह ने उसी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। 1998 में बैंकॉक में गुलाब चंद के कांस्य पदक के बाद एशियाई खेलों में 10000 मीटर में भारत का यह पहला पदक था। एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता और 5000 मीटर स्पर्धा में डायमंड लीग विजेता बहरीन के बिरहानु बालेव ने 28:13.62 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
Asian Games : पुरुषों की दस हजार मीटर रेस में भारत को मिले दो पदक

