Site icon Dainik Savera Times

Asian Games2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

 

हांगझोउ: भारत की पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार को पूल ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए सिंगापुर को 16-1 से पीट दिया। आज गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में भारत की ओर से मनदीप सिंह ने 12वें, 30वें, 51वें, ललित उपाध्याय ने 16वें, गुरजंत सिंह ने 22वें, विवेक सागर प्रसाद ने 23वें, हरमनप्रीत सिंह ने 24वें, 39वें,40 वें, 42वें , मनप्रीत सिंह ने 37वें, समशेर सिंह ने 38 वें, अभिषेक ने 51वें , 52वें और वरुण कुमार ने 55 वें, 56 वें मिनट गोल दागे। सिंगापुर के लिए एक मात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्कारनैन ने 53 वें मिनट में किया।

Exit mobile version