Site icon Dainik Savera Times

Asian Games: PM Modi ने 71 पदक जीतने पर एथलीटों को दी बधाई, कहा-भारत पहले से कहीं ज्यादा चमक रहा

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2023 हांगझोऊ में चल रहा है जहां भारतीय खिलाड़ी लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत अब तक 71 पदक जीत चुका है और इसके साथ ही भारत पहले से कहीं ज्यादा चमक रहा है। पिछले एशियाई खेलों में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे और अब इस साल, कुल पदक पिछले साल के आंकड़े को पार कर गया है और गिनती अभी भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः ICC ने Sachin Tendulkar को बनाया विश्व कप 2023 का Global Ambassador

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ”एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं ज्यादा चमका! 71 पदकों के साथ, हम अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है। प्रत्येक पदक कड़ी मेहनत और जुनून की जीवन यात्रा को उजागर करता है। पूरे देश के लिए गर्व का क्षण। हमारे एथलीटों को बधाई।” चीन के हांगझू में एशियाई खेल चल रहे हैं। खेल प्रतियोगिता का समापन 8 अक्टूबर को होगा और उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी अधिक पदक जीतेंगे।

 

Exit mobile version