Site icon Dainik Savera Times

एशियाई खेलों की मशाल रिले आठ सितंबर से शुरू होगी

हांगझू: चीन के हांगझू एशियाई खेलों के लिए मशाल रिले आठ सितंबर को वेस्ट लेक के पास शुरू होगी।हांगझू एशियाई खेलों के मुख्य मीडिया सेंटर में बुधवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गयी। मशाल रिले अपने अंतिम चरण को पूरा करने के लिए 20 सितंबर को हांगझू लौटने से पहले झेजियांग प्रांत के 11 शहरों हुझोउ, जियाक्सिंग, शाओक्सिंग, निंगबो, झोउशान, ताइझोउ, वेनझोउ, लिशुई, जिंहुआ और क्यूझोउ से होकर गुजरेगी। रिले में कुल 2022 मशालधारक भाग लेंगे। इसके 14 वर्ष के किशोर लेकर 84 वर्ष बुजुर्ग शामिल होंगे।

प्रत्येक स्थान पर रिले मार्गों का डिज़ाइन संबंधित शहरों की अनूठी विशेषताओं, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है। मशाल रिले में आनलाइन और आफलाइन दोनों रूप से शामिल हैं। इससे पहले 15 जून को एशियाई खेल मशाल संग्रह समारोह के बाद ‘डिजिटल टॉर्चबियरर’ आनलाइन रिले गतिविधि शुरू की गई थी। आज तक 76 करोड़ से अधिक लोग एशियाई खेलों की आनलाइन मशाल रिले से जुड़े हैं, जिसमें ‘डिजिटल टॉर्चबियरर्स’ की संख्या 84 लाख से अधिक है।

Exit mobile version