Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games2023 : भारतीय महिला दस मीटर एयर राइफल टीम को रजत 

September 24, 2023

Asian Games2023 : भारतीय महिला दस मीटर एयर राइफल टीम को रजत 
हांगझोउ: भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में खाता खोलते हुए रविवार को महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। मेहुली घोष, रमिता जिंदल और आशी चौकसी की तिकड़ी ने 1886 अंक हासिल करके दूसरा स्थान पाया। चीन ने 1896 . 6 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
भारत दस मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत पदक की भी दौड़ में है चूंकि मेहुली और रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल आज ही होना है। क्वालीफिकेशन दौर में 19 वर्ष की रमिता ने 631 . 9 स्कोर करके दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मेहुली 630 . 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही।
चीन की तीनों निशानेबाज हान जिआयु , हुआंग युंओर वांग झिलिन फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं दक्षिण कोरिया की ली युंसिओ, मंगोलिनया की जी नंदिनजाया और चीनी ताइपै की चेन चि ने भी फाइनल में प्रवेश किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें