Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games2023: नेपाल ने रचा इतिहास: T20 मैच में 314 रन बना कर की जीत हासिल

September 27, 2023

Asian Games2023: नेपाल ने रचा इतिहास: T20 मैच में 314 रन बना कर की जीत हासिल

 

मुंबई: नेपाल की पुरुष टीम ने बुधवार को मंगोलिया के खिलाफ एशियाई खेलों के ग्रुप मैच के दौरान इतिहास रच दिया। हांगझोऊ में पुरुष क्रिकेट के शुरुआती मैच में ही नेपाल ने टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। आपको बता दें कि, सोमवार को महिला क्रिकेट में भारत के स्वर्ण पदक जीतने के बाद, पुरुषों की स्पर्धा के पहले ही मैच में विश्व रिकॉर्ड बन गया।

नेपाल ने 20 ओवरों में 314/3 का अविश्वसनीय स्कोर बनाया और टी20 क्रिकेट में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि एशियाई खेलों के मैचों को अंतरराष्ट्रीय टी20 का दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

नेपाल ने हांगझोऊ में झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी क्रिकेट फील्ड में अपनी पारी की धीमी शुरुआत की थी, जिसमें दोनों सलामी बल्लेबाज 100 से कम स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे। इसके बाद, मल्ला ने कप्तान रोहित पौडेल (27 गेंदों में 61 रन) के साथ 193 रन की साझेदारी करके पारी को आगे बढ़ाया।

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर:
देश स्कोर विपक्षी टीम साल
नेपाल 314/4 मंगोलिया 2023
अफगानिस्तान 278/3 आयरलैंड 2019
चेक गणराज्य 278/4 तुर्की 2019
ऑस्ट्रेलिया 263/3 श्रीलंका 2016
श्रीलंका 260/6 केन्या 2007

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें