Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Para Games 2023: कैनों में प्राची यादव ने स्वर्ण,गजेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता

October 24, 2023

Asian Para Games 2023: कैनों में प्राची यादव ने स्वर्ण,गजेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता

 

हांगझोउ: चीन में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में मंगलवार को भारत की प्राची यादव ने कैनो महिला केएल 2 स्पर्घा में स्वर्ण पदक और गजेंद्र सिंह ने कैनो पुरुष वीएल2 में कांस्य पदक जीता है। एथलीट प्राची यादव ने पैरा कैनो महिला केएल2 स्पर्धा में 54.962 समय के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

प्राची का एशियन पैरा खेल 2022 में यह दूसरा पदक है। गजेंद्र सिंह ने कैनो पुरुष वीएल2 स्पर्धा में 1:01.084 का समय लेते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीता। इससे पहले सोमवार को प्राची यादव ने पैरा डोंगी चालन महिला वीएल2 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें