Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अतुन और मेहुली फिर टॉप्स में शामिल, युवा निशानेबाज तिलोतमा सेन को डेवलपमेंट ग्रुप में जगह

May 11, 2023

अतुन और मेहुली फिर टॉप्स में शामिल, युवा निशानेबाज तिलोतमा सेन को डेवलपमेंट ग्रुप में जगह

नयी दिल्ली: ओलंपियन और विश्व चैंपिनशिप के रजत पदक विजेता तीरंदाज अतनु दास को घरेलू स्तर और इस साल अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप में प्रभावी प्रदर्शन के बाद दोबारा टारगेट ओलंपिक पोडिम योजना (टॉप्स) में शामिल किया गया है।पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत रैंकिंग में 673 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे अतनु ने लगभग डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय आउटडोर प्रतियोगिता में वापसी की।

इसके अलावा महिला राइफल निशानेबाज मेहुली घोष और 15 साल की तिलोतमा सेन को भी टॉप्स में शामिल किया गया है। मेहुली ने इस साल राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा जीती। तिलोतमा ने सीनियर र्सिकट में पदार्पण करते हुए इस साल काहिरा विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

वह जूनियर विश्व चैंपियनशिप में व्यक्तिगत कांस्य और टीम स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।टॉप्स कोर और डेवलपमेंट सूची में 27 नए नाम जोड़े गए हैं जिससे टॉप्स में शामिल कुल खिलाड़ियों की संख्या 270 (101 कोर और 169 डेवलपमेंट) हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें