Site icon Dainik Savera Times

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी टली

मुंबई: एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों की निर्बाध तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आयोजकों ने इसके 10वें सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को फिलहाल आगे बढ़ा दिया है।भारतीय अमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) के अनुरोध पर इस नीलामी को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। खिलाड़ियों की नीलामी पहले आठ और नौ सितंबर को होने वाली थी। पीकेएल के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हमें एशियाई खेलों में कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों की तैयारियों के मद्देनजर पीकेएल के 10वें सत्र के खिलाड़ियों की नीलामी को स्थगित करने के लिए एकेएफआई प्रशासक से औपचारिक अनुरोध प्राप्त हुआ है।’उन्होंने कहा, ‘‘ मशाल और एकेएफआई का मानना ??है कि यह भारतीय कबड्डी के लिए बेहद महत्वपूर्ण आयोजन है।’’आयोजक पीकेएल टीमों और प्रसारकों के परामर्श से खिलाड़ियों की नीलामी के लिए नयी तारीखों की घोषणा करेंगे।

Exit mobile version