Site icon Dainik Savera Times

Augusta Masters: भारतीय मूल के अमेरिकी भाटिया और थीगाला ने कट में किया प्रवेश

आगस्टा: भारतीय मूल के अमेरिकी अक्षय भाटिया और साहित थीगाला ने तेज हवाओं के बीच अच्छा प्रदर्शन करते हुए 88वें आगस्टा मास्टर्स गोल्फ के दूसरे दिन कट में प्रवेश कर लिया। पिछले सप्ताह वालेरो टैक्सास ओपन जीतने वाले 22 वर्ष के भाटिया संयुक्त 30वें और थीगाला संयुक्त 35वें स्थान पर हैं।

दुनिया के नंबर एक गोल्फर स्कॉटी शेफलेर ने तीन बर्डी और तीन बोगी लगाकर इवन पार 72 स्कोर किया । वह ब्रायसन डि चैम्ब्यू और मैक्स होमा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। वहीं टाइगर वुड्स ने रिकॉर्ड लगातार 24वीं बार कट में प्रवेश किया । वह संयुक्त 22वें स्थान पर हैं ।

Exit mobile version