उम्र को महज एक नंबर साबित करते हुये भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता इतिहास रच दिया। 43 साल के बोपन्ना का यह पहला ग्रैंडस्लैम टाइटल है। इसी के साथ वे ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरिना में खेले गए इस मैच में रोहन और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को 7-6 7-5 से हराते हुए इतिहास रचा है। 43 साल और नौ महीने की उम्र में रोहन बोपन्ना टेनिस के ओपन युग में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने डचमैन जीन-जूलियन रोजर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।